छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया है कि जब मैं अपनी सहेली के साथ रिक्शे से मार्केट से लौट रही थी। तभी मुझे किसी ने गुब्बारा मारा। मेरे पायजामे पर जहां गुब्बारा लगा, वहां से अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। इससे यह तो साफ हो गया था कि ये पानी नहीं था।
इसके बाद जब मैं हॉस्टल वापस पहुंची तब मेरी एक क्लासमेट ने बताया कि उसको किसी ने गुब्बारे में स्पर्म भरकर मांगा। छात्रा लिखती है कि तब मुझे यह एहसास हुआ कि ये क्या है। क्योंकि आज से पहले मैंने इस तरह की चीज़ नहीं देखी थी।
पीड़िता छात्रा आगे लिखती है कि इस तरह से होली के नाम पर जो मेरे साथ हुआ उस घटना ने मुझे अंदर से पूरी तरह से झकझोर दिया। छात्रा ने कहा कि मस्ती के नाम पर इस तरह की हरकत किस कदर हमें अंदर तक नुकसान पहुंचाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें