ख़ास बात यह है कि, डांस इंडिया डांस लिटिल चैम्पस 4 उनका डेब्यू टीवी शो होगा। इस शो में वह जज के तौर पर नजर आएँगी। चित्रांगदा सिंह अक्सर अपने बोल्ड लुक और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और आये दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। चित्रांगदा सिंह देसी बॉयज़, आई मी ओए मैं, गब्बर इज बैक, जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
फिल्म गब्बर इज बैक में चित्रांगदा ने एक आइटम सांग किया था जिसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, करीना कपूर और श्रुति हासन जैसे बड़े स्टार्स ने काम किया था। ख़ास बात यह है कि, चित्रांगदा सिंह का फ़िल्मी करियर कुछ ख़ास नहीं रहा. लेकिन उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अब देखना ये है कि, बड़े परदे की ये खूबसूरत हसीना छोटे परदे पर क्या कमाल करती है।



एक टिप्पणी भेजें