नीदरलैंड के मास्ट्रिक्ट विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के लंदन स्थित लिवरपूल विश्वविद्यालय और किंग्स कॉलेज के अनुसंधानकर्ताओं ने प्रतिभागियों को थोड़ी सी शराब पिलाई और फिर उनकी डच और अंग्रेजी सीखने की क्षमता का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि उच्चारण में वे लोग पहले से ज्यादा दक्ष हो गये हैं।
गौरतलब है कि अध्ययन में जर्मन मूल के 50 लोग शामिल थे। ये लोग डच यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रहे हैं और उन्होंने डच बोलना, पढ़ना और लिखना सीखा है। वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों के वजन के हिसाब से शराब की मात्रा में परिवर्तन करके उन्हें दिया करते थे।
रिसर्च परिणाम का प्रकाशन ‘साइकोफार्माकोलॉजी’ जर्नल में किया गया है। इसके अनुसार, शराब पीने से भाषा सीखने और सही-सही उच्चारण करने की क्षमता बेहतर हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें