जानिए होली की आग में क्यों डाली जाती हैं गेहूं की बालियां


होली को लेकर भक्त प्रहलाद की कथा तो हर कोई जानता है, लेकिन होली को लेकर कई प्रकार की परंपराएं भी प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक है होली की आग में गेहूं की बालियां डालना। हममें से लगभग सभी लोग इस परंपरा को मानते हैं और प्रत्येक वर्ष होली की आग में गेहूं की बाली डालते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है ?

फाल्गुन मास की शुरुआत और नए धान की पैदावार घर-घर में खुशियां लेकर आती है। घर में सुख-समृद्धि की कामना के लिए होलिका दहन में गेहूं की बालियां भी डाली जाती हैं। मान्यता है कि पहली फसल का पहला गेहूं ईश्वा और पूर्वजों को भेंट करने से पूरे साल घर में पूर्वजों के आशीर्वाद से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

होली की अग्नि में गेहूं की 7 बालियों की आहुति दी जाती है। 7 के पीछे मान्यता यह है कि 7 का अंक शुभ माना जाता है। इसलिए ही तो सप्ताह में 7 दिन और विवाह में 7 फेरे होते हैं। यही वजह है कि गेहूं की 7 बालियां होलिका में डाली जाती हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने