1. लड़कों की आदत होती है कि वो हर जगह हर काम में देरी से पहुंचते हैं। समय की पाबंदी तो उनकी डिक्शनरी में होती ही नहीं है। हमेशा लेट लतीफ कहे जाने वाले लड़के प्यार होते ही अपने समय का बहुत ध्यान रखने लगते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के टाइम को वो एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।
2. पहले जो लड़के अपने दोस्तों को खूब पार्टी दिया करते थे वो रिश्ते में पड़ने के बाद कंजूस हो जाते हैं। दोस्तों पर खर्च करने से पहले वो दस बार सोचने लगते हैं। आखिर उनका जबे खर्च दोगुना जो हो जाता है।
3. इस बात में तो कोई शक नहीं है कि रिश्ते में पड़ने के बाद लड़के और लड़कियां दोनों ही बहाने बनाना सीख जाते हैं। लड़के भी प्यार में पड़ने के बाद बहाने बनाना सीख ही लेते हैं। अपने पार्टनर से मिलने के लिए कभी बॉस से छुट्टी के लिए बहाना बनाना पड़ता है तो कभी मां-बाप से बहाने बनाकर मिलने जाना पड़ता है।
4. ये आदत बहुत सामान्य है और जो कोई भी प्यार में पड़ता है उसे ये आदत लग ही जाती है। लड़कों के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। रिलेशनशिप में पड़ते ही लड़के कई आर अपनी गर्लफ्रेंड या पार्टनर के बारे में सोच-सोचकर अकेले ही मुस्कुराने लगते हैं। ऐसा करते वक्त उन्हें अपने आसपास के लोगों की कोई परवाह नहीं होती और वो तो बस अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं।





एक टिप्पणी भेजें