अगर आप भी गिफ्ट में देते हैं ये 7 चीजें तो हो सकता हैं नुकसान!


गिफ्ट देना सभी को भाता है, इससे रिश्तों में मजबूती तो आती ही है, मन भी प्रसन्न होता है। जिसे आप गिफ्ट दे रहे हैं, उसे भी अच्छा लगता है। वास्तु और ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिन्हें गिफ्ट में कभी  भी नहीं देना चाहिए। यह वस्तुएं सामने वाले के साथ-साथ आपको भी नुकसान पहुंचा सकती हैं.....

1. अगर आप किसी को उपहार स्वरूप भगवान की प्रतिमा या पेंटिंग भेंट कर रहे हैं और उसने उसे शुद्ध स्‍थान पर नहीं रखा, तो भगवान नाराज होंगे, इसका प्रभाव तोहफा देने और लेने वाले दोनों पर पड़ेगा।

2. धातु की नुकीली वस्तुएं जैसे- कैंची, चाकू, तलवार या कोई ज्वलनशील पदार्थ भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। वास्तु कहता है कि इससे रिश्तों में तकरार बढ़ती है और यह नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। 

3. लोग तोहफे में एक्वेरियम, झरना आदि पानी से जुड़ी चीजें गिफ्ट करते हैं। यह भी अशुभ है। पानी या उससे जुड़ी वस्तु उपहार में देने से आपको आर्थिक तंगी और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। 

4. कामकाजी लोगों की आदत  होती है कि वे अपने साथ काम करने वाले लोगों को उसी क्षेत्र से संबंधित वस्तु गिफ्ट करते हैं। यह नहीं करना चाहिए, इससे व्यापार, कारोबार और नौकरी आदि में परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

5. फेंगशुई के अनुसार, यदि रूमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर होता है। किसी शुभ अवसर पर किसी को कभी भी रूमाल या रूमाल से संबंधित किसी भी चीज को तोहफे मे ना दें।

6. किसी को कभी भी अपना पेन भी गिफ्ट न करें। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 

7. घड़ी या इससे जुड़ी कोई चीज देना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। यह अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति के जीवनकाल को नापती है  और अकाल मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने