इस जगह का नाम सुपरशी आइलैंड है। इस आइलैंड को इसी साल गर्मियों में खोला जाएगा। अमेरिका की एक बिजनेस वुमन क्रिस्टीना रॉथ ऐसी जगह की तलाश में थीं, जहां महिलाएं आराम से छुट्टियां बिता सकें। उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
क्रिस्टीना रॉथ का कहना है कि इस आइलैंड में महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वो सभी चीजें मिलेंगी, जो उन्हें रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं। सुपरशी आइलैंड में एक रिजॉर्ट है, जिसका अभी कंस्ट्रक्शन चल रहा है। इस रिजॉर्ट में 4 कैबिन होंगे और इन कैबिन्स में आराम से 10 महिलाएं रह सकेंगी।
रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ सहित कई अन्य सुविधाएं होंगी। सभी केबिन पूरी तरह से हेल्थ पर फोकस करके बनाए गए हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सुपरशी आइलैंड में शेयर रूम रहेंगे। एक केबिन की कीमत 3 हजार डॉलर से लेकर 6 हजार डॉलर तक रहेगी, जिनमें महिलाएं 5 दिन तक आराम के पल बिता सकती हैं।
इस आइलैंड के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसका अप्रूवल लेने होगा। इतना ही नहीं अप्रूवल के लिए सबसे पहले स्काइप के माध्यम से इंटरव्यू देना होगा।
न्यूयॉर्क पोस्ट से क्रिस्टीना रॉथ ने बातचीत में कहा कि मुझे मर्दों से किसी तरह की कोई नफरत नहीं है। आगे ये आइलैंड मर्दों के लिए भी खुल सकता है, लेकिन फिलहाल अभी के लिए इसे सिर्फ और सिर्फ महिलाओं और सुपरशी कम्यूनिटी के लिए खोला गया है।



एक टिप्पणी भेजें