ट्रांसपेरेंट कॉस्ट्यूम में निया शर्मा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लगाई आग


टीवी जगत की हसीना निया शर्मा ने जब बालीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ साल 2016 में एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला का ख़िताब जीता था तो सभी चौंक गए थे।


ये खिताब जीतने के बाद से निया ने ऐसे-ऐसे हॉट फोटोशूट करवाने शुरू किये कि सोशल मीडिया पर उनके हॉट और सेक्सी तस्वीरों की बाढ़ सी आ गयी और देखते ही देखते निया शर्मा ने साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का ख़िताब पर कब्जा कर लिया।


इस चुनाव में टॉप पर रही प्रियंका चोपड़ा लगातार पांचवी बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गयी। आपको बता दें, टीवी जगत की यह अदाकारा अक्सर फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।


इन तस्वीरों में निया शर्मा काले रंग की एक खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। अपने इस फोटोशूट में निया एकदम डस्की लुक में नजर आ रही है।


आपको बताते चलें कि निया को जीटीवी के पॉपुलर शो 'जमाई राजा' से काफी पापुलैरिटी मिली थी। इस शो में ये रवि दुबे के अपोजिट नजर आई थीं। अब ये जल्द ही वेब सीरीज 'ट्विस्टेड 2' में नजर आने वाली हैं।

Post a Comment

और नया पुराने