पहली गलती
अवैध और नशीली दवाओ का प्रयोग करने से मर्दों के शुक्राणुओ की गुणवत्ता और संख्या में कमी हो जाती है। इसलिए भूलकर भी कोकीन, गांजा जैसे नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए।
दूसरी गलती
शराब पीने से हमारे शरीर में बनने वाले टेस्टोस्टेरोन हरमोन में कमी हो जाती है जिसकी वजह से हमारे अंडकोषो में शुक्राणु कम बनते है जो हमें धीरे धीरे नपुंसकता की तरफ ले जाते हैं।
तीसरी गलती
बीड़ी और सिगरेट का लगातार सेवन करते रहने से शुक्राणु बनना कम हो जाते है जिसका सीधा असर हमारे निजी संबंधो और संतान उत्पन्न करने की क्षमता पर पड़ता है।
चौथी गलती
लम्बे समय तक अगर साइकिल की सिट पर बैठकर उसे चलाते है तो उससे आपके अंडकोष की नसे दब जाती है। जिसकी वजह से शुक्राणुओ का उत्पादन बहुत प्रभावित होता है। यहाँ तक की आप हमेशा के लिए अपनी बच्चे पैदा करने की क्षमता भी खो सकते है। इसलिए इस गलती को कभी भी लम्बे समय तक ना करे।
पाचवी गलती
अंडकोषो को अगर अधिक गर्मी पहुचती है तो हमारे शुक्राणु बनने की क्रिया बहुत ही कम हो जाती है। इसलिए भूलकर भी हमारे अंडकोष को गर्म चीजो के संपर्क में ना लाये जैसे: गर्म पानी से नहाना, लैपटॉप गोद में रखकर बैठना आदि।
छठी गलती
विकिरण या एक्स-रे हमारी शुक्राणु उत्पन्न करने की क्षमता को ख़त्म कर देती है। इसलिए जब तक इमरजेंसी ना हो तब तक इनके सम्पर्क में नहीं आना चाहिए।
सातवी गलती
मोटापे के कारण हमारे मर्दाना हार्मोन कम होने लगते है जिसका सीधा असर हमारी ताकत पर पड़ता है। इसलिए हमेशा फिट रहे और एक्सरसाइज आदि करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें