समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और उस पर बिना किसी कट के सीधी रेखा आती है। इससे सूर्य मजबूत होता है। सूर्य सरकार का कारक ग्रह है। इससे सरकारी क्षेत्र से धन का लाभ होता है।
ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की भी अच्छी संभावना रहती है। सूर्य पर्वत अनामिका उंगली की जड़ में स्थित होता हो। गुरू को भी सरकारी क्षेत्र से लाभ दिलाने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु पर्वत पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आ रही है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।
ये राजनेता या कुशल सलाहकार होंगे। ऐसा व्यक्ति सरकार से मान-सम्मान एवं धन प्राप्त करता है। गुरु पर्वत पर कई सीधी रेखाओं का होना और गुरु पर्वत का उभरा होना भी सरकारी धन से लाभ को दर्शाता है।




एक टिप्पणी भेजें