होली पर अपनी खूबसूरती बनाएं रखने के लिए ध्यान रखें ये टिप्स

हर कोई होली के रंग में डूबने के लिए तैयार है। इससे पहले कि आप भी रंगों के इस त्योहार में खो जाएं, आपको बता दें कुछ ऐसे शानदार ब्यूटी टिप्स जो आपकी खूबसूरती पर किसी तरह का कोई ग्रहण नही लगने देंगे। आइए जानते हैं क्या है वो खास टिप्स...


बालों को रंगों के हानिकारक केमिकल से बचाने के लिए होली खेलने से पहले उनमें अच्छी तरह तेल लगा लें। ऐसा करने से पहले आपके बालों को नुकसान नहीं होगा। 


त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी का पाउडर, एक छोटा चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को रंग लगी त्वचा पर 15-20 मिनट तक लगाकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा से रंग आसानी से छूट जाएगा। 


रंगों के संपर्क में आने के कारण त्वचा काफी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में होली के दिन कोशिश करें कि दो बार से ज्यादा न नहाएं। नहाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल नहीं भूलें।


रंग खेलने के दौरान आपके नाखून अत्यधिक मात्रा में रंग अवशोषित कर सकते हैं। जो बाद में देखने में गंदे लगते हैं। कोशिश करें कि होली खेलने से पहले नाखूनों पर अपनी पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश लगा लें। ऐसा करने से आपके नाखून होली के कृत्रिम रंगों से सुरक्षित रहेंगे। 

Post a Comment

और नया पुराने