मुद्रिक शास्त्र के अनुसार खूबसूरत आंखों के रंगों में छिपे होते हैं कई राज!


समुद्रशास्‍त्र में आंखों के रंग और व्‍यक्ति के स्‍वभाव में गहरा संबंध बताया गया है। आंखों के रंगों के आधार पर व्‍यक्तित्‍व की खास बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आंखों का रंग देखकर आप सामने बैठे व्‍यक्ति के बारे में गहराई से जान सकते हैं...

काली आंखें
काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी होते हैं और उन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। वे भरोसे के काबिल होते हैं और राज को राज रखने में माहिर होते हैं। काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार और वफादार होते हैं। वे कर्मठ और आशावादी होते हैं।


भूरी आंखें
भूरी आंखें आ‍कर्षक होने के साथ-साथ ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत रचनात्‍मक भी होते हैं। इनका आत्‍मविश्‍वास इन्‍हें जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।

पारदर्शी आंखें
जिन लोगों की आंखों का रंग पारदर्शी किस्‍म का होता है। वे जिंदगी से बेफिक्र रहते हुए सदैव मौज मस्‍ती करते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।


ग्रे रंग की आंखें
ग्रे रंग की आंखों वाले प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। वे बहुत कम आक्रामक होते हैं और जुनूनी होते हैं। वे प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत, विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

नीली आंखें
नीली आंखों वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। वे दयालु और गंभीर होते हैं। वे सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।


हरी आंखें
हरी आंखों वाले लोग बुद्धिमान, उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं। वे हर काम जोश के साथ करते हैं और खूबसूरत होते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने