फिल्म प्रमोशन रकुल प्रीत हो गईं Oops Moment का शिकार, वीडियो हो रहा वायरल


फिल्म 'अय्यारी' के कारण रकुल प्रीत सिंह काफी लंबे समय के बाद फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। रकुल अपनी ब्यूटी के कारण सेंटर ऑफ अटैक्शन बनती नजर आ रही हैं। वहीं इस घटना के बाद से उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल फिल्म 'अय्यारी' के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह दिल्ली में एक इंवेट का हिस्सा बने थे। इस इवेंट के वीडियो को फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत फिल्म के गाने ले डुबा में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान डांस करते समय सिद्धार्थ ने रकुल को सबके सामने गोद में उठा लिया, जिसकी वजह से रकुल की ड्रेस इस तरह की नहीं थी कि यह स्टेप फिट बैठता।

इस वीडियो में साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि रकुल को गोद में उठाने के कारण रकुल की ड्रेस का कपड़ा ऊपर खिंच गया, रकुल एकदम से नीचे आईं और कपड़े को ठीक किया। हालांकि रकुल उस वक्त थोड़ा कन्फ्यूज नजर आ रही थी लेकिन उन्होंने अपनी मुस्कान से उस घटना को कवर कर लिया।

Post a Comment

और नया पुराने