हरी मिर्च
हरी मिर्च खाने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है। मिर्च का तीखापन शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है। सर्दिर्यों में शरीर को गर्म रखने के लिए हरी मिर्च का यूज किया जाना चाहिए।
प्याज
प्याज केवल खाने में तड़का लगाने के ही काम नहीं आता। प्याज खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है। प्याज से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।
अदरक वाली चाय
सर्दियों में चाय हमेशा अदरक वाली पिएं। यह शरीर को गर्म रखने का सबसे बेहतर और सस्ता तरीका है। अदरक वाली चाय पीने से भी शरीर का तापमान बढ़ता है।
हल्दी
हल्दी तो वैसे भी अच्छी औषधि के रूप में मानी जाती है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे दूध में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
ड्राई फ्रूट्स
ठंडियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इससे आपको ठंड लगने के चांसेस कम रहेंगे। साथ ही ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें