सुहाना के इस लहंगे पर क्रिस्टल को सिल्क के धागे से जड़ा गया है। सिर्फ लहंगा ही नहीं इसके दुपट्टे और चोली पर यही काम है। हरे रंग का ये डिज़ाइनर लहंगा इंडियन कूट्यॉर 2017 के कलेक्शन में से है, जिसे मोनिषा जयसिंह ने ओपेरा कलेक्शन नाम दिया है। इस लहंगे को और भी खूबसूरत बना रहा है इसका स्वीटहार्ट गले वाली चोली और उसके साथ लगी केप स्लीव्स।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सुहाना खान किसी महंगे आउटफिट में नज़र आई हैं। सुहाना इससे पहले अपने पापा के जन्मदिन पर 50 हज़ार की टी-शर्ट में नज़र आईं थीं।



एक टिप्पणी भेजें