नास्त्रेदमस ने की थीं साल 2018 की ये 3 डरा देने वालीं भविष्यवाणियां!


फ्रांस के जाने-माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की सच होती भविष्यवाणियां आज भी लोगों के लिए एक रहस्य बनी हुई हैं। नास्त्रेदमस ने आज से करीब 400 साल पहले 20 शताब्दियों के लिए भविष्यवाणियां की थीं। अभी तक उनकी कई भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुईं हैं। यही वजह है कि लोगों ने नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर यकीन करते हुए उनकी किताबों को अब पढ़ना शुरू कर दिया है। अब आपको बताते हैं कि साल 2018 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणियां की थीं।

कुछ रिसर्चर्स की मानें तो नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि वह बेंच और बिस्तर के नजदीक मृत पाए जाएंगे। नास्त्रेदमस ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले यह बता दिया था कि वह अगली रात जिंदा नहीं होंगे और ठीक वैसा ही हुआ। नास्त्रेदमस अगली सुबह अपने बेडरूम में अपनी टेबल पर मृत पाए गए थे।


1. नास्त्रेदमस की इस साल को लेकर भविष्यवाणी पर गौर करें तो साल 2018 में कई भयावह प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर रिसर्च करने वाले लोगों के मुताबिक, 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में काफी उथल-पुथल मचेगी। इस साल विनाशकारी भूकंप आने के भी संकेत हैं। चीन भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। 2018 की सर्दी में पैसिफिक की बेल्ट में ज्वाला उठेगी और कई भूकंप और ज्वालामुखी दुनिया पर अपना कहर बरसाएंगे।

2. दुनिया के कई हिस्सों में इस साल भयानक बाढ़ भी आ सकती है।


3. भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2018 में तो नहीं लेकिन तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी भी जरूर की है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरे विश्वयुद्ध के बाद 2025 में दुनिया में फिर से शांति स्थापित होगी। मगर इस शांति युग का आनंद उठाने के लिए दुनिया में कुछ ही लोग बचेंगे।  

Post a Comment

और नया पुराने