लोग अक्सर टूथब्रश के ब्रिसल्स पूरी तरह घिसने तक उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। आपको बता दें कि टूथब्रश की उम्र सिर्फ 3 महीने तक होती है।इसके बाद ब्रश न बदलने की वजह से आप सर्दी-खांसी या फ्लू की चपेट में आ सकते हैं। इन बीमारियों से परेशान होने की जगह जनाब बस 3 महीने में अपना ब्रश बदल डालिए।
आपके खूबसूरत बालों का ध्यान रखने वाले हेयर ब्रश बहुत जल्द गंदे हो जाते हैं।जिसकी वजह से आपके सिर में रूसी हो सकती है। हेयर ब्रश या अपनी कंधी को हफ्ते में एक बार जरूर धोएं। इसके अलावा अपनी कंधी को एक साल से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
बाथरूम की सबसे जरूरी चीज टॉवेल बहुत सारे जर्म्स से भरा होता है। हमें साफ करने वाली टॉवेल अगर समय समय पर धोया नहीं जाता तो ये कई बीमारियों का कारण बन जाता है इसलिए टॉवेल कितना भी सुंदर क्यों न हो उसे 3 साल से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

एक टिप्पणी भेजें