वास्तु के अनुसार इन 5 गिफ्ट से रिश्तो में आती है नई जान


हम सभी हर शुभ अवसर पर एक दूसरे को उपहार देते है। चाहे वो शादी हो, बर्थडे पार्टी हो, कोई फेस्टिवल हो या अन्य कोई अवसर। हर शख्स अपनी शुभकामनाओं और अच्छी भावना से ही गिफ्ट देता है। कुछ उपहार ऐसे भी होते हैं जो कि इसे देने और पाने वाले के ऊपर अच्छा प्रभाव डालते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी उपहार की वस्तुए होती है जिसे किसी को नहीं देना चाहिए। आज हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे उपहारों के बारे में बता रहे हैं जिसे देने पर संबंधों में मजबूती आयेगी।

1. एक जोड़ी हाथी की प्रतिकृति को शुभ का प्रतीक माना जाता है। यदि आप किसी को उपहार देते समय सोने या चांदी से बनी यह प्रतिकृति न दे सकें तो पीतल या लकड़ी के बने हाथी भी उतना ही प्रभावी होंगे।

2. आम तौप पर टॉवेल और रुमाल को देना सही नहीं समझा जाता है। टॉवेल और रूमाल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट में आता है। वास्तु के अनुसार इसे किसी को भी उपहार में नहीं देना चाहिए। यह नकारात्मकता का संचार करने के साथ ही देने तथा पाने वाले के बीच में कलह उत्पन्न करता है।

3. घड़ी को उपहार में देना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। यह अप्रत्यक्ष रुप से व्यक्ति के जीवनकाल को नापती है। इसलिए यह सही नहीं होती है।

4. तेज धार वाली और पॉइंट वाली कोई भी वस्तु घर में नकारात्मक उर्जा का संचार करती है। यह देने और पाने वाले दोनों के लिए बुरा भाग्य लाते हैं और इसका प्रभाव भी जल्दी ही पड़ जाता है। यह आपके संबंधों में खटास का कारण भी बन सकता है। इसलिए अगर कोई आपको एसी कोई भी वस्तु उपहार में दे तो आप तुरंत उसे लौटा दें।

5. वास्तु के अनुसार मिट्टी से बनी वस्तुएं घर से नकारात्मक उर्जा को खत्म करती है तथा धन की वृद्धि में सहायक होता है। इसलिए यदि उपहार देना हो तो यह एक बेहतरीन वस्तु हो सकती है। इसमें दीपक, फूलदान, लैंप और मनीबैंक अच्छा रहेगा।


Post a Comment

और नया पुराने