2017 में इंटरनेट पर यह 10 बॉलीवुड हीरोइन की गईं सबसे ज्यादा सर्च!!


हाल ही में आए ताजा आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि सनी लियोनी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड हीरोइन बन गईं हैं। सर्च इंजन 'याहू' पर इस साल सनी लियोनी को यूजर्स ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। बड़ी बात ये है कि ये रिकॉर्ड 2016 में भी सनी लियोनी के ही नाम था।

इस लिस्ट में दूसरा नंबर हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका को सबसे ज्यादा सर्च करने का कारण फिल्म 'बेवॉच' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू करना माना जा रहा है।


लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। बेटी के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल से मेलबर्न में तिरंगा फहराने तक हर जगह ऐश्वर्या का जादू बरकरार था।

चौथे नंबर पर याहू पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हीरोइन हैं कैटरीना कैफ। कैटरीना के रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में जानने के लिए फैंस सोशल मीडिया का रुख करते हैं। कैटरीना ने इसी साल इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट बनाया है तो वो अपने इंस्टा डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चाओं में थीं।


लिस्ट में पांचवे नंबर पर है दीपिका पादुकोण का नाम। दीपिका के सर्च किए जाने के कारण भी कम नहीं हैं। सबसे पहला कारण तो विवादों से घिरी उनकी आने वाली फिल्म 'पद्मावती'। दूसरा, हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: Return Of Xander Cage'। तीसरा, कांस में दीपिका के जलवे।

लिस्ट में छठे स्थान पर हैं करीना कपूर खान। बेटे तैमूर अली खान और प्रेग्नेंसी के बाद पहली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लेकर फैंस के बीच चर्चा की विषय वनी हुई हैं करीना।


बताते चलें की इस लिस्ट करीना कपूर के बाद नाम है ममता कुलकर्णी का। आठवें स्थान पर हैं दिशा पाटनी इसके बाद नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है काव्या मधहावन ने। सूची में दसवे नंबर पर हैं ईशा गुप्ता।

Post a Comment

और नया पुराने