1. अनामिका उंगली
इस उंगली के पहले भाग पर तिल मौजूद हो तो ऐसा व्यक्ति अपने ही कर्मों की वजह से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को हानी पहुंचाने वाला होता है. ऐसे लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं जिसकी वजह से उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
इसी उंगली के दूसरे भाग पर तिल का होना कमजोर रिश्तों की ओर इशारा करता है।यह तिल बताता है कि आपका कोई भी रिश्ता मजबूती से आगे नहीं बढ़ पाएगा।
अनामिका अंग़ुली के तीसरे भाग पर तिल का होना इस बात का संकेत है कि वह व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर है और उसके अंदर आत्मविवास की कमी है।
2. कनिष्ठिका उंगली
इस उंगली के पहले भाग में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति धन का बहुत लालची होता है. हालांकि ऐसे लोग धन बहुत कमाते भी हैं बावजूद इसके धन को लेकर इनके भीतर लालच की अधिकता रहती है।
इसी उंगली के आखिरी भाग में तिल इस बात को दर्शाता है कि व्यक्ति दिमागी तौर पर बहुत तेज है और बहुत सोच-समझकर ही कोई फैसला लेता है। लेकिन ये तिल इस बात का भी संकेत देता है कि भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
3. तर्जनी उंगली
अगर इस उंगली के पहले भाग में तिल होता है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति अक्सर अहंकार में बात करता है।
इस उंगली के दूसरे भाग पर तिल तब होता है जब आपकी कुंडली में बृहस्पति या शुक्र ग्रह अशुभ फल देता है… कहा जाता है कि ऐसे लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और ना ही आसानी से किसी के साथ जुड़ पाते हैं।
4. मध्यमा उंगुली
इस उंगली के पहले भाग में मौजूद तिल बताता है कि इससे संबंधित व्यक्ति की निर्णय क्षमता बहुत मजबूत है और उसके द्वारा लिए गए फैसले उसके साथ-साथ दूसरों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जबकि मध्यमा अंगुली के दूसरे भाग में तिल का होना कमजोर शरीर के साथ-साथ कमजोर रिश्तों के रहस्य को उजागर करता है।मध्यमा अंगुली के तीसरे भाग में तिल का होना फेफड़ों के कमजोर होने की निशानी है. जो लोग लोहे या रसायन से संबंधित क्षेत्र से जुडे हैं, उनके लिए तो यह तिल और ज्यादा खतरनाक है।

एक टिप्पणी भेजें