अनुष्का और विराट की रिसेप्शन में सारा अली खान ने कुछ यूं ढाया कहर, देखें तस्वीरें


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल सेंट रेगिस में शुरू हो गया है। रिसेप्शन में अनुष्का स्लीवलेस चोली और लहंगा में नजर आईं तो वहीं विराट क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ नेवी ब्लू कोट में दिखे। अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान , सचिन तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स इस रिसेप्शन के मेहमान बने।


रिसेप्शन में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ नजर आईं। ऑफ वाइट ड्रेस में सारा अली खान बेहद खूबसूरत लगीं।


विरूष्का के रिसेप्शन में सारा ने सारी लाइम लाइट अपने नाम कर ली। सारा अली खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।


'केदारनाथ' ऐसी प्रेम कहानी है जिसके बैकग्राउंड में एक तीर्थ स्थान है। इसमें सारा अली खान एक टूरिस्ट की भूमिका में होंगी और फिल्म के हीरो यानि कि सुशांत सिंह राजपूत टूरिस्ट गाइड का रोल कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने