विरुष्का के रिसेप्शन का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Rochak Post0
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मंगलवार को रिसेप्शन था। कार्यक्रम मुंबई के लोअर परेल स्थित पांच सितारा सेंट रेगिस होटल में हुआ। विरुष्का के खेल और फिल्म जगत के दोस्तों ने इसमें शिरकत की, जिसमें सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग जैसे नाम क्रिकेट से दिखे। जबकि, मनोरंजन की दुनिया से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार हिरानी, कंगना रनौत और करण जौहर सरीखी हस्तियों ने मेहमान बन कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मुंबई में रिसेप्शन के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस फनी वीडियो को तमाम तस्वीरों और वीडियो फुटेज को मिलाकर उसकी डबिंग कर बनाया गया है। डबिंग का थीम विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी है। देखिये वीडियो....
एक टिप्पणी भेजें