भारत ने श्रीलंका को बहुत बड़े अंतर् से हरा दिया है। और इस मैच में अश्विन ने कई रिकॉर्ड बनाये है। अश्विन भारतीय टेस्ट टीम का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड हैं। अश्विन के बिना भारतीय सरजमीं पर इन दिनों भारतीय टीम की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आर अश्विन भारतीय पिचों में तो खतरनाक ही साबित हो जाते हैं।
टेस्ट मे सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने - अश्विन अपने टेस्ट करियर में 300 विकेट पुरे किये हैं और वो सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। अश्विन की इसी काबिलियत के दम पर अब उनकी कद धीरे-धीरे विश्व क्रिकेट के महान स्पिन गेंदबाज श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली(56) को पीछे छोड़ दिया है।
लगातार तीन साल तक 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ -अश्विन ने इस साल 50 विकेट हासिल कर लिए हैं। इससे पहले अश्विन ने 2016 और 2015 में भी 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाए थे। इस तरह से लगातार तीन साल तक 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन ने मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न की बराबरी कर ली है।
शेन वार्न ने जहां साल 1993, 1994 और 1995 में लगातार तीन साल तक 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे वहीं मुथैया मुरलीधरन ने भी साल 2000, 2001 और 2002 में ऐसी ही उपलब्धि अपने नाम से साथ जोड़ी थी।

एक टिप्पणी भेजें