बिग बॉस से सुर्खियों में आई मशहूर हरयाणवी डांसर सपना चौधरी बिग बॉस-11 से बाहर हो गई हैं। और अब सपना के दर्शको के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आयी है। इस शो में सपना ने अपने प्रतिद्व्न्दियो को खुलकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने ना सिर्फ बिग-बॉस में अपने सफर को लेकर सवालों के जवाब दिए बल्कि अपने डांस करियर को लेकर भी अहम बातें कहीं। सपना के मां ने भी उनके डांस को लेकर कई बातें कही हैं।
सपना चौधरी ने शो के बाद कहा कि मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग मुझे लेकर गलत टिप्पणी करते रहे हैं लेकिन इस शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीनन इस शो में जाने का फायदा मिलेगा और आने वाले वक्त में उनके करियर के लिए ये बेहतर होगा।
जब सपना शो से बाहर किए जाने के लिए नॉमिनेट हुई तो हमने सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने कहा था कि घर से बाहर आने के बाद सपना रात में कोई डांस प्रोग्राम नहीं करेंगी। नीलम चौधरी का कहना है कि सपना को डांस की बदौलत ही पहचान मिली है। वह बिग बॉस जीतने के बाद भी डांस करना नहीं छोड़ेगी। ऐसे में सपना डांस तो फिर से करेंगी लेकिन रात में शो करेंगी, इसको लेकर अब सवाल हैं। लेकिन एक बात और सामने आयी है की सपना जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली है और एक आइटम सांग भी कर चुकी है।



एक टिप्पणी भेजें