इस भारतीय खिलाडी ने टेस्ट में आठ दिन तक बल्लेबाज़ी का रिकॉर्ड बनाया, जाने !!


राहुल द्रविड़ के सन्यास के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी समस्या थी भारतीय टीम की। और इस नंबर तीन पर कई बल्लेबाज़ आये और गए लेकिन इस नंबर पर सबसे खरे उतरे चेतेश्वर पुजारा। श्रीलंका के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज में पुजारा ने ऐसा कारनामा किया जो आज तक किसी भी भारतीय खिलाडी ने नहीं किया है। 

श्रीलंका के खिलाफ पुजारा ने पहले टेस्ट में टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाज़ी की थी। इससे पहले रवि शास्त्री ही ये कारनामा कर सके थे। उसके बाद अब पुजारा ने ये कारनामा किया हैं। दुनिया के सिर्फ पांच बल्लेबाजों ने ये कारनामा किया हैं।

पहले टेस्ट में पांच दिनों तक बल्लेबाजी करने के बाद पुजारा ने दुसरे टेस्ट में तीन दिन बल्लेबाज़ी की हैं। ऐसा करना वाले वो दुनिया के तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनाम साउथ अफ्रीका के अल्विरो पीटरसन और एलेन लम्ब भी कर चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने