इस तरीके से केला खाने के कारण गिरफ्तार हुई मशहूर पॉप सिंगर !!


अगर आपको खबर मिले कि किसी गाने में केला खाने से भी किसी को आपत्ती हो सकती है. और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तो शायद आप हैरान रह जायेंगे। लेकिन यह खबर एकदम सच है और इसकी शिकार हुई है मिस्त्र की पॉप सिंगर शायमा अहमद।


इस सिंगर को केवल इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि अपने म्यूजिक वीडियो में केला खाते हुए नजर आ रही हैं, और लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा। म्यूजिक वीडियो में शायमा कुछ फ्रुट्स खाती हुईं नजर आ रही हैं, जिसमें वो एक टीचर बनीं हैं और अपने वयस्क छात्रों के सामने ऐसा कर रही हैं।


मिस्र की सरकार को शायमा का ये अंदाज काफी सिडक्टिव लगा और समाज के लिए हानिकारक भी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।हालांकि शायमा इस मामले में माफी मांग चुकी हैं और यूट्यूब से भी ये वीडियो हटा लिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने