याददाश्त कमजोर करते हैं ये आहार, कम करें इनका सेवन!!


कमजोर याददाश्त यानि चीजों को भूलने लगना। जैसे- घर में ताला लगाना भूल जाना, गैस पर दूध रखकर भूल जाना, पैसों के लेन-देन में आदि जैसी बहुत-सी चीज और भी हैं। लोग स्वस्थ रहने के लिए और दिमाग तेज करने के लिए बहुत-सी चीजों का सेवन करते हैं। उनमें से कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसका सेवन करने से यादाशत में बढ़ौतरी होती है और वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जो दिमाग को नुकसान भी पहुंचाती हैं, दूसरे शब्दों में याददाश्त कमजोर हो जाती है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से यादाशत कमजोर होती है.....

1. तला हुआ भोजन दिमाग की  कार्यप्रणाली पर असर डालता है। इसलिए अधिक मात्रा में नियमित तौर पर तली-भुनी चीजों जैसे समोसा-कचोड़ी, आलूवड़ा, ब्रेडबड़ा, पापड़ आदि का सेवन न करना ही आपके दिमाग के लिए बेहतर होगा।

2. अधिक नमक खाने पर भी आपकी यादशक्ति कमजोर हो सकती है। यह आपके सोचने समझने की शक्ति को क्षीण कर सकता है।

3. नॉन वेज खाने के शौकिन है तो प्रोसेस्ड मीट खाने से परहेज करें। इससे आपकी मेमोरी पावर पर बुरा अलग पड़ सकता है।

4. पॉपकॉर्न खाने में स्वादिष्ट तो बहुत लगते हैं लेकिन इसमें डीएसटील नाम का केमिकल पाया जाता है। जिसे खाने से शरीर में अमीलोइड प्लक़ुएस पैदा होता है। जो दिमाग में जाकर जम जाता है और सोचने की शक्ति कप्रोसेस्ड को नुकसान पहुंचाता है।

5. कई लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन अधि‍क मीठा खाने से आपका दिमाग सुस्त पड़ जाता है, जिसका असर दिमाग की सक्रियता पर पड़ता है। यह आपकी तार्किक क्षमता को कम करने का काम करता है।

6. ये चीज़ जिसे पिज्जा और फास्ट फूड में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। प्रोसेस्ड चीज़ हमारे शरीर में जो प्रटीन बनाता है, वह यादाशत को नुकसान पहुंचा सकता है।

7. बियर पीने के शौकिन लोगों के लिए यह बात जानना जरूरी है कि बियर में नाइट्राइट पाया जाता है। इसके लगातार सेवन से अल्माइजर का खतरा बढ़ जाता है, जो यादाशत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Post a Comment

और नया पुराने