किडनी हमारे शरीर में सफाई का काम करती हैं। यह गंदगी बाहर निकालने वाले सिस्टम का एक बहुत अहम हिस्सा हैं। दोनों किडनियों में खून साफ होता है। हमारी दोनों किडनियों में छोटे-छोटे लाखों फिल्टर होते हैं जिन्हें नेफरोंस कहते हैं। नेरोफेंस हमारे खून को साफ करने का काम करते हैं। किडनी में होने वाले इस सफाई सिस्टम के कारण हमारे शरीर से हानिकारक तत्व पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं। किडनी के अन्य कामों में लाल रक्त कण का बनना और फायदेमंद हार्मोंस रिलीज करना शामिल हैं।
एक अध्ययन के मुताबिक कैफीन के इस्तेमाल से क्रोनिक किडनी की बीमारी (सीकेडी) के मरीजों का भी जीवनकाल बढ़ सकता है। इस अध्ययन के निष्कर्षो में बताया गया कि कैफीन और मृत्यों के कारणों के बीच एक संबंध है। जो लोग सबसे ज्यादा कॉफी पीते हैं, उनके मरने का खतरा 24 फीसदी कम हो जाता है, जबकि कम मात्रा में कॉफी पीनेवालों की भी मौत का खतरा 12 फीसदी तक टल जाता है।
पोर्टुगल के सेंट्रो हॉस्पीटलर लिस्बोआ नोर्टे के मिगुअलल बिगोट्टे विइरा ने कहा, "इस अध्ययन के निष्कर्षो से पता चलता है कि सीकेडी के मरीजों के ज्यादा कॉफी पीने से उनकी मौत का खतरा कम हो सकता है। यह एक आसान क्लिनिकली प्रमाणित और सस्ता विकल्प हो सकता है।"
शोधदल ने सीकेडी पीड़ित 2328 मरीजों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। इस न्यू ऑरलैंस में चल रहे एएसएन किडनी सप्ताह में प्रदर्शित किया जाएगा। अमेरिकन केमिकल सोसायटी में रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉफी पीने से मधुमेह का जोखिम कम हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें