यहां पर माँ गर्म लोहे की छड़ से दागती है लड़कियों के स्तन को, जानिये क्यों!!


आज भी दुनिया में बहुत हैरान कर देने वाली प्रथाएं प्रचलित है जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। क्योकि इन प्रथाओं में ज्यादातर महिलाये ही शिकार होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रथा के बारे में बता रहे है जिसमे महिलाओ को दर्दनाक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अफ्रीका के गिनियन गल्फ में स्थित कैमरून में एक अजीबो-गरीब प्रथा का चलन है जिसके वजह से आजकल ये काफी समय से चर्चा में है। 


इस अनोखी प्रथा का नाम है ब्रेस्ट आयरनिंग, जिसमें किशोरावस्था के शुरू होते ही लड़कियों के ब्रेस्ट को गर्म लकड़ी के टुकड़ों से दागा जाता है, ताकि वे बढ़ न सकें और सपाट रहें। कैमरून की लगभग 50 प्रतिशत लड़कियां इस प्रथा का शिकार हैं। हाल ही में यह बात सामने आई है कि ब्रिटेन में रहने वाले अफ्ऱीकी समुदाय की लड़कियों को भी इस प्रथा के दर्द से गुज़ारना पड़ रहा है।


ब्रेस्ट आयरनिंग प्रथा के कारण महिलाओं के स्तनों में दर्द होता है। चिकित्सकों का कहना है कि शरीर के संवदेनशील अंगों को इस तरह से दबाने से इन महिलाओं को कैंसर का खतरा हो सकता है। इसके बावजूद कम उम्र में गर्भवती हो रही लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए माएं इस उपाय को धड़ल्ले से आज़मां रही हैं।इसके अलावा बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग कराने में भी इन महिलाओं को बहुत दर्द होता है।

आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि लड़कियों की ब्रेस्ट आयरनिंग कोई और नहीं बल्कि खुद लड़की की मां ही करती है। इनका मानना है कि अगर लड़कियों के ब्रेस्ट टिशूज़ शुरुआत में ही निकाल दिए जाएं तो वो ज्यादा आकर्षक नहीं लगेंगी और इस तरह उनको रेप और यौन उत्पीडऩ जैसी दर्दनाक स्थिति से बचाया जा सकता है। ब्रेस्ट आयरनिंग की यह वीभत्स प्रक्रिया लड़कियों के साथ 2 से 3 महीनों तक लगातार की जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने