पति पत्नी के बीच का रिश्ता काफी करीबी होता है, लेकिन कभी कभी उन्हें अपने इस रिश्ते को स्पेस देना पड़ता है। ऐसा तब होता है जब आप अपने रिश्तेदारों, परिवार वालों या अपने बच्चों के साथ हो। यह वह समय होता है जब आपको पति पत्नी का रिश्ता भूलकर एक दोस्त की तरह पेश आना पड़ता है। इस रिश्ते की कदर सभी के सामने होनी चाहिए। खासकर तब जब आपके बच्चे आपके आस पास है, तो आपको इस चीज का ध्यान रखना पड़ता है कि आप उनके सामने कोई ऐसी हरकत ना करें जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर दें।
1. पति पत्नी को यह बात ध्यान रखना चाहिए कि आप कोई भी किसिंग या फिजिकल अपने बच्चों के सामने ना हो। ऐसा करने से आपके बच्चों पर बुरा प्रभाव तो पड़ेगा ही साथ ही आपकी यह हरकतें उन्हें सोचने पर मजबूर कर देंगी।
2. अगर आप पति-पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है तो ऐसी स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। मारपीट तक न पहुंचे क्योंकि इससे बच्चा वहीं सिखेगा जैसा आपको करते देखेगा।
3. 5 से 16 साल के बच्चों के सामने बात-चीत या पार्टनर के साथ झगड़ते समय गंदी भाषा का इस्तेमाल न करें क्योंकि इस उम्र के बच्चे ऐसी भाषा को जल्दी सीख लेते है।
4. बच्चों के सामने कभी भी अपने पार्टनर को भला-बुरा न कहें। इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ेगा और वह भी दूसरों का सम्मान करना भूल जाए।
5. बच्चों के सामने अपने किसी पड़ोसी या रिश्तेदार की बुराई न करें। एक तो यह बातें बच्चे दूसरों से करेंगे, जिससे उन्हें भी दूसरों की बुराई करने की आदत पड़ जाएगी।
6. अगर कभी बच्चा कोई गलती कर देता है तो उस पर चिल्लाएं नहीं बल्कि उसे प्यार से बैठाकर समझाएं कि कहां उसकी गलती है। इससे बच्चा जल्दी समझेगा और जिद्दी नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें