जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए हमारे बुजुर्गों ने वास्तु के कुछ एेसे उपाय बताए हैं जिनको नित्य करने से व्यक्ति अपनी समस्त परेशानियों से छूटकारा पा सकता है। लेकिन मनुष्य आधुनिक मानसिकता के कारण इसे भूलता जा रहा है और अपने जीवन की मुसीबतों से मुक्ति पाने के लिए इधर-उधर भटकता रहता है। इन उपाय को जानते हुए भी इन पर विश्वास नहीं करता। यदि इन उपाय को सच्ची श्रद्धा व सच्ची भावना से किए जाएं, तो शीघ्र ही उनका प्रभाव देखा जा सकता है। आईए जाने एेसे कुछ अचूक व सरल उपाय बताएं जिनको करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती है।
1. रोज सुबह हथेली के दर्शन करें :-
रोज सुबह उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखें एवं निम्र मंत्र का उच्चारण करते हुए 3-4 बार चेहरे पर फेरें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती एवं नीचे के भाग (मणिबंध-हथेली के मूल रुचि) में भगवान विष्णु का स्थान होता है।
2. गाय, कौआ, कुत्ते को रोटी डालें :-
रोज खाने में छोटा-सा टुकड़ा रोटी का अग्नि को आहुति दें और खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए, दूसरी कौए के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनाएं।
3. चींटियों को आटा डालें :-
अपनी किस्मत को चमकाने के लिए हमें रोज चींटियों को शक्कर मिला आटा डालना चाहिए। इससे आपके रोजगार में आने वाली समस्याएं दूर होंगी एवं उनसे मुक्ति मिलेगी।
4. घर को साफ-सुथरा रखें :-
घर में सफाई दिन के समय करें, सूर्यास्त के बाद नहीं क्योंकि उससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। घर में बेकार का सामान जो इस्तेमाल नहीं होता, नहीं रखना चाहिए। टूटा या खराब सामान घर से निकाल दें इससे नैगेटिव ऊर्जा घर में नहीं आती।
5. पीपल पर जल चढ़ाएं :-
पीपल पर सुबह जल चढ़ाएं एवं शाम को तेल का दीपक अवश्य जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है व शनि के शुभ प्रभाव मिलते हैं।

एक टिप्पणी भेजें