यह पहली बार नहीं है जबकि किसी सिलेब्रिटी ऑनलाइन फोटो शेयर करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा हो। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमीषा की इस फोटो पर काफी अश्लील कॉमेंट आए थे। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जो अमीषा से उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी चाहते थे लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस फोटो पर ऐसे कॉमेंट किए थे जो आपत्तिजनक कहे जा सकते हैं।
कुछ कॉमेंट्स में अमीषा को यह सलाह भी मिली कि वह ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें क्योंकि वह उनकी पर्सनैलिटी के अनुरूप नहीं है। एक कॉमेंट में यूजर ने तो अमीषा पटेल को जल्द शादी करने की सलाह तक दे डाली। गौरतलब है कि अमीषा कभी भी अपनी बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं शर्माती हैं।



एक टिप्पणी भेजें