लंबे समय से विवाद में रहीं पद्मावती के बारे मे बता दें कि आज जो कास्ट आपके सामने हैं उनके जगह कोई और होता। जी हां पद्मावती की कास्टिंग कुछ और ही हो सकती थी। जिस अलाउद्दीन खिलजी के किरदार पर इतना विवाद हो रहा है, उससे पहले अजय देवगन निभाने वाले थे। वे संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थे, लेकिन अजय ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
खबरों की माने तो खिलजी की भूमिका के लिए अजय देवगन एक साल से ज्यादा का समय नहीं देना चाहते थे जबकि शूटिंग के लिए भंसाली को हर समय अजय की ज़रूरत थी। उस समय अजय देवगन के पास कई फ़िल्में थी। इसलिए उन्होंने भंसाली को मना कर दिया। दरअसल संजय लीला भंसाली और अजय देवगन की दोस्ती बड़ी गहरी है। इससे पहले इस जोड़ी ने हम दिल दे चुके सनम फिल्म में साथ काम किया था।
एक तरह से सही भी है कि अजय ने इस फिल्म को ना कर दी। वरना वे भी पद्मावती फिल्म के झंझट में फंसे होते और कोई दुसरा काम नहीं कर पातें। फिल्म को लेकर संकट लगातार बढ़ रहा है। फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई। 1 दिसम्बर के दिन फिल्म को रिलीज होना था। फिल्म रिलीज होने का फैसला अभी भी सेंसर बोर्ड के पास है।

एक टिप्पणी भेजें