आजकल बदलते खानपान और रहन सहन के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम बात हो गई है। सामान्य स्वास्थ्य वाले व्यक्ति का उच्चतम रक्तचाप 120 तथा न्यूनतम 80 होता है। सेहतमंद रहने के लिए रक्तचाप सामान्य रहना बहुत जरूरी है। तो आइये आज हम आपको बताते है की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने से पहले शरीर में होते है ये बदलाव।
सिर के पीछे और गर्दन में दर्द होना - प्रारंभिक लक्षण में संबंधित व्यक्ति के सिर के पीछे और गर्दन में दर्द रहने लगता है। कई बार इस तरह की परेशानी को वह नजरअंदाज कर जाता है, जो आगे चलकर गंभीर समस्या बन जाती है।
तनाव महसूस करना - यदि आप खुद को ज्यादा तनाव में महसूस कर रहे हैं, तो यह उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है। कई बार वह सही-गलत की भी पहचान भी नहीं कर पाता।
चककर आना - कई बार शरीर में कमजोरी के कारण भी सिर चकराने की परेशानी हो सकती है। ऐसे कोई लक्षण दिखाई दें, तो पहले अपने डॉक्टर से परामर्श कर लें।
थकान महसूस होना - यदि आपको थोड़ा काम करने पर थकान महसूस होती है या जरा सा तेज चलने पर परेशानी होती है या फिर आप सीढि़यां चढ़ने में काफी थक जाते हैं, तब भी आप उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हो सकते हैं।
नकसीर का आना - यदि नाक से खून आए, तब भी आपको जांच करानी चाहिए।
बेचैनी रहना -आमतौर पर उच्च रक्तचाप के रोगियों के साथ यह समस्या होती है कि उन्हें रात में नींद आने में परेशानी होती है। हालांकि यह परेशानी किसी चिंता के कारण या अनिंद्रा की वजह से भी हो सकती है।
हृदय की धड़कन बढ़ना - यदि आप महसूस करते हैं कि आपके हृदय की धड़कन पहले के मुकाबले तेज हो गई हैं या आपको अपने हृदय क्षेत्र में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह उच्च रक्तचाप का भी कारण हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें