अनोखा कानून: इस देश में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालो को मिलती है जेल!


पाकिस्‍तान भारत के लिए भले ही मुसीबत का सबब बना हुआ है लेकिन पूरी दुनिया को पाकिस्‍तान ने अपने अजीब, बेसिर पैर के नियमों के चलते हंसने की वजह भी दी है। यहां कुछ नियम इतने अजीब हैं कि आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। इन्‍हें जानकर पाकिस्‍तान के नागरिकों के प्रति हमदर्दी जागती है.....

1. यदि कोई पाकिस्‍तान से इजरायल की यात्रा करना चाहे तो उसे वहां का वीजा नहीं मिलेगा। पाक नियमों के अनुसार उनके नक्‍शे में इस नाम का कोई देश नहीं है। ऐसे में जाने वाले को दूसरे देश जाकर वीजा के लिए अप्‍लाई करना होगा।

2. दो लाख रुपए से अधिक की शिक्षा पर सालाना 5 प्रतिशत टैक्‍स देना होता है। पिछड़े हुए देश में शिक्षा पर कर लगना हैरत भरी बात है।

3. पाकिस्‍तान में लिव इन रिलेशनशिप का कोई कांसेप्‍ट नहीं है। यदि कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। शादी से पहले ऐसा करना वहां गैर-कानूनी माना जाता है।

4. यहां एक अशिक्षित प्रधानमंत्री बन सकता है लेकिन चपरासी के रूप में मान्‍य नहीं है। यदि कोई चपरासी के पद के लिए अप्‍लाय करता है तो उसे ग्रेज्‍युऐट होना जरूरी है। अब पता चला कि क्‍यों पाकिस्‍तानी राजनेता बेसिर पैर की बातें करते हैं।

5. पाकिस्‍तान में प्रधानमंत्री पर चुटकुले बनाना गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसा करने पर संबंधित व्‍यक्ति को सीधे जेल भी हो सकती है।

6. किसी की इजाज़त के बिना उसका फोन छूना पाकिस्‍तान में बुरी आदत माना जाता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कुछ कार्रवाई तय है।

7. अगर किसी को व्‍यर्थ की बातें ई-मेल पर भेजने या चैटिंग करने की आदत है तो उसे कभी पाकिस्‍तान नहीं जाना चाहिये। ऐसा करना वहां अवैधानिक माना जाता है। इसके लिए भारी जुर्माने का प्रावधान है, जेल भी हो सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने