1. किडनी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है लेकिन जब किडनी खराब हो जाती है तो शरीर में फालतू पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे टिशू में सूजन आ जाती है और वजन बढ़ने लगता है।
2. अगर आपको सामान्य के हिसाब से यूरिन कम आता है तो समझ लेना चाहिए कि किडनी सही तरह से काम नहीं कर रही।
3. किडनी हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित रखती है लेकिन जब किडनी खराब हो जाती है तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है और एनीमिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में खून की कमी होने पर व्यक्ति हर समय थकान महसूस करता है।
4. किडनी शरीर से फालतू पदार्थ बाहर निकालने का काम करती है लेकिन जब यह सही तरीके से काम नहीं करती तो विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते और भूख कम लगने लगती है।

एक टिप्पणी भेजें