युवा लड़के के साथ डेटिंग करते समय लड़कियां इन बातों का रखें ख्याल!


किसी भी महिला के लिए किसी युवा लड़के के साथ डेटिंग करना निश्चित रूप से एक मजेदार एक्सपीरियंस हो सकता है। जाहिर है जब कोई युवा लड़का आपकी तरफ आकर्षित होता है, तो आपका आत्मसम्मान खुद बढ़ जाता है। लेकिन युवा लड़कों के साथ डेटिंग करते हुए बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है चाहे वो इमोशनल स्थिति हो या फिर बिस्तर हो। आपको एक युवा लड़के से डेटिंग करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.......

पढ़े : अगर आपको भी नया-नया प्यार हुआ है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

1. इस उम्र में आपको फाइन डाइनिंग या लॉन्ग वाक पसंद है और उसे कैफ़े या पब पसंद होते हैं। आपको एक-दूसरे के अनुकूल होना चाहिए। उसकी सोशल लाइफ का हिस्सा बनें और उसे जो पसंद है करने दें , आपको भी वो पसंद आने लग जाएंगी। यह आपके लिए एक नया अनुभव होगा और आप इसका आनंद लेंगी।

2. युवा लड़के बैड बॉयज होते हैं। वो आपको रिझाने के लिए सब कुछ करेंगे। लेकिन प्यार करने की गलती नहीं करेंगे। अक्सर वो अपनी महिला दोस्तों से ऐसा ही व्यवहार रखते हैं। संभव है वो सेक्स के लिए आपकी तरफ ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इसलिए आपको बहुत ज्यादा प्यार दिखाने या अटैचमेंट होने की जरूरत नहीं है।

3. ऐसे लड़कों को कम अनुभव होता है। संभव है वो आपके साथ बहुत ज्यादा सेंसटिव ना हो। इसलिए उससे यह अपेक्षा ना रखें कि वो आपको अच्छी तरह हैंडल कर लेगा।

4. आप उसकी फैंटेसी हैं और जब वो आपके साथ होता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे अपनी उम्र की लड़कियों में दिलचस्पी नहीं होती है। वो अपनी उम्र की किसी भी लड़की के साथ आसानी से आकर्षित हो सकता है। इसलिए आप हमेशा उस मोड़ पर होती हैं, जहां आपको आसानी से धोखा मिल सकता है।

5. अगर वो केवल बीस साल का है तो जाहिर है वो अपनी लाइफ पर फोकस कर रहा है। उसे अपनी पढ़ाई, दोस्त, पर्सनल स्पेस आदि की ज्यादा चिंता होती है। इसलिए यह उम्मीद ना रखें कि वो बहुत ही संवेदनशील हो सकता है। वह सहानुभूति दे सकता है लेकिन आपकी आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल है।

पढ़े : हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ करती है ये 10 कॉमन नखरे..!!

Post a Comment

और नया पुराने