आपकी बॉडी शेप खोलती है आपकी सेहत के कई राज...!


लाइफस्टाइल और डाइट अलग-अलग होने की वजह से इंसान का बॉडी शेप भी अलग-अलग होता है। इसका आपके स्वास्थ्य पर भी बहुत असर पड़ता है। किसी का बॉडी शेप देखकर ही आप उसकी फिटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं। आप ये भी बता सकेंगे कि आने वाले समय में उस व्यक्ति को कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.....

पढ़े : महिलाओं और पुरूषों में फर्टिलिटी की समस्यां दूर करते है ये 5 फूड

1. एप्पल शेप 
अगर आपके शरीर के बीच यानि पेट और कमर के आसपास बहुत ज्यादा फैट है, तो आपके शरीर का आकार सेब के आकार जैसा दिखता है। एप्पल बॉडी शेप वालों के कंधे और सीना, कमर की तुलना में कुछ चौड़ा होता है।
बीमारी: एप्पल बॉडी शेप वालों के ऊपरी हिस्से में एक्स्ट्राफैट जमा होने से ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।

2. पियर्स शेप 
मोटापे के शिकार लोगों में ज्यादातर ये बॉडी शेप देखने को मिलता है। इसमें कमर का हिस्सा काफी चौड़ा होता है। उनके शरीर की बनावट नाशपाती की तरह दिखती है।
बीमारी: पियर्स शेप वाले लोगों के पैरों पर वजन की वजह से अतिरिक्त दबाव रहता है। ऐसे में इन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है।

3. आवरग्लास शेप 
इस बॉडी टाइप वाले लोगों के कंधे और शरीर का निचला हिस्सा चौड़ा होता है। कमर का हिस्सा इनकी तुलना में पतला होता है। इस तरह के शरीर बनावट रेतघड़ी के जैसी दिखती है।
बीमारी: एप्पल बॉडी के शेप की तरह ही इन लोगों के ऊपरी हिस्से में फैट जमा होता है। इस वजह से इन्हें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियां होने का खतरा रहता है।

4. इनवर्टड ट्राइएंगल शेप 
इस बॉडी शेप वालों का सीना और कंधे वाला हिस्सा चौड़ा और नीचे हिस्से की ओर आते-आते पतला होता जाता है। इन लोगों का शेप उल्टे त्रिभुज की तरह होता है।
बीमारी: इन्वर्टड ट्राइएंगल शेप वाले लोगों के निचले हिस्स में फैट कम होता है। इस वजह से इन्हें बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

पढ़े : माथे के बीत में इस प्वाइंट को दबाएं 20 सैंकेड, आपकी ये 5 समस्याएं दूर हो जाएगी

Post a Comment

और नया पुराने