जी हां, हम बात कर रहे है बुल्गारिया की। स्टारा जागोर नाम की जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां आकर दूल्हा अपनी मनपसंद दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है। यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें। बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं। दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लडक़े के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं।
दूल्हा पहले अपनी मनपसंद लडक़ी चुनता है। फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है। लडक़ी पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है और लडक़ी के परिवार वालों को तय रकम दी जाती है। दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहां कई पुश्तों से चला आ रहा है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं। यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आतीं। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है।

एक टिप्पणी भेजें