विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2016 से लेकर अब तक लगातार 8 टेस्ट सीरीज और 3 वनडे सीरीज अपने नाम की है। कोहली को वनडे टीम की कमान 2017 में सौंपी गई थी। मतलब इस वक्त वह भारत के फुलटाइम कैप्टन बने। तब से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-1 और श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती अब पांच वनडे मैच जीत उन्होंने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 194 वनडे मैचों में 32 बार नाबाद रहते हुए 91.76 की स्ट्राइक के साथ 8569 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक समेत 30 शतक जड़े हैं। वहीं बात अगर टेस्ट की करें तो 60 मैचों की 101 पारियों में कोहली 54.68 की स्ट्राइक के साथ 4658 रन बना चुके हैं। इस दौरान कोहली ने 17 शतक और 14 अर्धशतक जड़े। इस शानदार बल्लेबाज ने भारत की ओर से 49 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें 90 के सर्वाधिक स्कोर के साथ उन्होंने 1749 रन बनाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें