इन दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें ये दोनों ही किसी ज्वैलरी शॉप में शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपके कुछ सोचने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि ये तस्वीर काफी पुरानी है। फोटो के वायरल होते ही लोगों ने इन दोनों के अफेयर की खबरें बनाना शुरू कर दिया है।
उड़ रही अफवाहों की मानें तो यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है और तमन्ना ने उसकी शॉपिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह तस्वीर 2013 की है और ये दोनों शॉपिंग नहीं उस ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें