वीडियो: तौलिया पहनकर इस खिलाड़ी ने काटा बर्थडे केक


कप्तान विराट कोहली की टीम वैसे तो हमेशा ही सेलिब्रेशन करने के लिए तैयार रहती है लेकिन टीम के पास खुशी मनाने के दो अवसर थे। एक तो टीम ने कोलकाता वनडे जीत लिया था और दूसरा विराट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मनीष पांडे की सर्प्राइज़ बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। वैसे तो मनीष पांडे का 10 सितंबर को जन्मदिन था लेकिन किसी कारणवश उनका उस समय जन्मदिन टीम इंडिया सेलिब्रेट नहीं कर पाई थी।

विराट कोहली ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्ताग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि बीसीसीआई द्वारा बनाया गया है, जिसमें सभी खिलाड़ी मनीष पांडे को केक से नहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की एक सबसे खास बात यह रही कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिएक्शन से सबका दिल जीत लिया। विराट द्वारा इंस्ताग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे तौलिए पहने मनीष पांडे केक काट रहे हैं ।

A post shared by Virat Kohli (@champ.virat.kohli) on

Post a Comment

और नया पुराने