जानिए सबसे बुद्धिमान राशियां कोनसी है, जिन्हें बेवकूफ बनाना मुश्किल हैं !!


हम कितने बुद्धिमान हैं यह असल में कोई नहीं जानता। कई बार हमें खुद ही अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं होता। किंतु ज्योतिष शास्त्र के पास हर बात का जवाब है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका दिमाग कितना तेज चलता है, तो यह बताने के लिए ज्योतिष विधा द्वारा प्रदान की गई बारह राशियां ही काफी हैं। प्रत्येक राशि के जातक का स्वभाव, उनका आचरण और उनमें कितनी क्षमता है इसका प्रतिनिधित्व भी ये ग्रह ही करते हैं। तो चलिए आज राशि अनुसार जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं जो सबसे अधिक बुद्धिमान हैं.....

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का दिमाग घोड़े की गति से चलता है। इनमें बुद्धिमानी का स्तर काफी ऊंचा होता है, इतना ही नहीं ये काफी चालाक भी होते हैं। अगर कोई इन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश भी करे तो इन्हें उस बात की भनक लग जाती है और समय से पहले ही स्तर्क हो जाते हैं।

मेष राशि
वृश्चिक राशि के बाद मेष राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ‘आंख-कान हमेशा खुले रहते हैं’, कहने का अर्थ है कि ये भी हमेशा स्तर्क रहते हैं और इनका दिमाग हर पल कुछ ना कुछ नया करने के लिए सोचता रहता है। इनकी सोच में जुनून है और ये हमेशा सकारात्मक फैसलों के साथ ही आगे आते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को यदि आप कोई ऐसा काम दें जिसमें जरूरत से ज्यादा दिमाग लगाने की आवश्यकता होती है, तो हो सकता है कि उन्हें पहली बार में वह काम समझ ना आएं लेकिन वे हार नहीं मानेंगे। ये लोग शेर की तरह अपने शिकार को झपटते हैं और अपनी चतुराई का तुरंत प्रयोग कर कुछ ना कुछ परिणाम तो ले ही आते हैं।

धनु राशि
बाज की पारखी नजर और धनु राशि के जातकों का दिमाग, दोनों की क्षमता एक जैसी होती है। इनकी बुद्धिमानी की तारीफ करने के लिए शायद शब्द भी कम पड़ जाएं। लेकिन ये लोग बुद्धिमान होने के साथ सकारात्मक सोच वाले भी होते हैं। ऐसे लोग शिक्षक के क्षेत्र में अच्छा पद हासिल करते हैं।

वृषभ राशि
शांत, सौम्य किंतु आश्चर्यजनक सोच वाले होते हैं वृषभ राशि के जातक। ये लोग इतने बुद्धिमान भी हो सकते हैं, इसका अंदाजा इनके साथ काम करने के बाद ही हो पाता है। जब तक आप इन्हें करीब से जानेंगे नहीं, इनकी क्षमता को आंक पाना गलत होगा।

कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कन्या राशि के जातकों को सबसे बड़ी खासियत ही इनकी बुद्धिमानी है। लेकिन ये लोग समय देखकर ही रिएक्ट करते हैं। कन्या राशि के जातक एक-एक करके अपने दिमाग में विचारों को बुनते हैं और सही समय आने पर ही मजबूत हो चुके उस विचार को सबके सामने लाते हैं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को उनके ‘मेहनती’ व्यवहार के लिए जाना जाता है, लेकिन इनका दिमाग भी कुछ कम नहीं है। यदि इन्हें अपने दम पर कोई काम करना हो तो उसे पूर्ण बिद्धुमानी के साथ, बिना किसी नुकसान को किए निभाते हैं।

मिथुन, तुला और कुंभ राशि
ये तीनों राशियां बुद्धिमानी के मामले में एक ही स्तर की हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण है इनका अपना कौशल दिखाने का तरीका। ये लोग अपने स्तर पर आइडिया सोचते हैं और फिर उसे एक अलग ही अंदाज में सामने लाते हैं। यदि मौजोदा आइडिया को बदलकर कुछ नया काम करवाने का सोचा जाए, तो इसके लिए इन तीन राशियों के लोग परफेक्ट हैं।

कर्क और मीन राशि
इन दोनों को भावुक राशि चिह्न कहा जाता है और जब बात दिमाग चलाने की आए तो यहां भी ये अपने हिसाब से काम करते हैं। अगर इनके पास कोई बहुत बड़ा आइडिया है तो उसपर दिल से काम करेंगे और उसे सबके सामने लाने में जी-जान लगा देंगे ताकि वे सफल हो सकें।

Post a Comment

और नया पुराने