ब्रेकअप के बाद अपने टूटे दिल को इस तरह संवारती हैं लड़कियां


ब्रेकअप के दौर से गुजर रही ज्यादातर लड़कियां शॉपिंग करना पसंद करती हैं। आखिर क्यों? क्योंकि लड़कियों को लगता है कि इससे उनका स्ट्रेस कम होता है। आगे पढ़ें और क्या-क्या करती हैं लड़कियां जब ब्रेकअप का दर्द उन्हें तड़पाता है...

1. लड़कियां ज्यादातर वक्त अपनी देखभाल में बिताने लगती हैं। मसलन उन्हें अपनी केयर करना अच्छा लगता है। कुछ लड़कियां स्पा, पार्लर और जिम में ज्यादातर वक्त बिता देती हैं।

2. जिस लड़के से ब्रेकअप हुआ है लड़कियां उसे कॉल करने के लिए कई बार फोन उठाती हैं लेकिन करती नहीं। जो कॉल कर देती हैं वह दोबारा सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ने की बात करती हैं जबकि ज्यादातर मामलों में वह खुद भी जानती हैं कि ऐसा संभव नहीं है।

3. अगर ब्रेकअप लड़के की तरफ से किया गया है तो लड़की को हमेशा यही लगता है कि लड़के की लाइफ में कोई हैं। वह जानना चाहती है कि आखिर वह लड़की कौन है। क्या वह मुझसे ज्यादा सुंदर है?

4. लड़कों की तरह ही लड़कियों के लिए यह स्वीकारना आसान नहीं होता है कि उन्हें किसी ने छोड़ दिया है। ऐसे में कई लड़कियां अपने एक्स को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं।

5. लड़कियां पहले की तुलना में बहुत अपडेट रहती हैं। मसलन, दोस्तों के ग्रुप में क्या चल रहा है से लेकर देश-दुनिया की खबरें उन्हें रहती हैं। उनकी सोशल ऐक्टिविटी बढ़ जाती है।

6. ब्रेकअप के बाद अक्सर लड़कियां अपने बैटरहाफ की तलाश में जुट जाती हैं। वह जानना चाहती हैं कि आखिर वो कौन है, जो मुझे पूरी तरह समझेगा और वाकई में ऐसा कोई है भी या नहीं।

7. बाकी काम तो आमतौर पर लड़कियां अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार करती हैं। मतलब, कोई बहुत बोल्ड है या सोशल है। लेकिन एक काम जो हर लड़की करती है, वह है सोशल मीडिया पर अपने एक्स को ब्लॉक करना। ये और बात है कि वक्त बीतने के साथ वह उसे अनब्लॉक कर दे।

Post a Comment

और नया पुराने