सबसे ज्यादा इन मोबाइल ऐप्स को यूज करते हैं युवा


आज की जेनेरेशन की बात करें, तो आज के युवा लोगो के साथ टाइम स्पेंड करने से अच्छा अपने स्मार्टफोन के साथ टाइम स्पेंड करना ज्यादा अच्छा समझते है। हाल ही में किए गए एक रिसर्च मे यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में एडल्ट स्मार्टफोन यूजर फोन बिहेवियर की जानकारी सामने आई है।

रिसर्च कंपनी comScore ने पिछले दिनों अमेरिका में अपनी मोबाइल ऐप रिपोर्ट पेश की।  इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा यूज की जाने वाले टॉप टेन ऐप्स के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 34 साल की उम्र वाले लोग एक सप्ताह में 20 घंटे 10 स्मार्टफोन ऐप्स यूज करने में खर्च कर देते हैं। इन एेप्स में सबसे ज्यादा यज की जाने वासी अमेजन ऐप है। रिपोर्टं के मुताबिक कुल 35 फीसदी लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर लगभग 30 प्रतिशत लोग जीमेल सबसे ज्यादा उपयोगा करते हैं।  वहीं तीसरे नंबर पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को यूज करने वाले लोगों की संख्या करीब 29 प्रतीशत है। वहीं इस शोध में दावा करते हुए कहा गया है कि इंस्टाग्राम 11 फीसदी लोग इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा आईफोन पर 11 प्रतिशत और 14 फीसद लोग गूगल मैप्स को यूज करते हैं जबकि 16 फीसदी लोग यूट्यूब यूजर्स हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने