अब कौन संभालेगा डेरा प्रमुख राम रहीम का अरबों का साम्राज्य?


पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने डेरा की संपत्तियों को जब्त करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, लेकिन फिर भी यह जानना जरूरी है कि गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद अब डेरा की सत्ता किसके साथ होगी।

एक चर्चा इस बात की भी है कि मौजूदा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आगे भी डेरा सच्चा सौदा की कमान संभाले रख सकते हैं। वह जेल से ही अपने साम्राज्य को चला सकते हैं।

चर्चाएं हैं कि डेरा सच्चा सौदा की बागडोर उनके बेटे जसमीत सिंह इंसां संभालेंगे। हालांकि, प्रथा के मुताबिक डेरा का अगला प्रमुख मौजूदा प्रमुख के परिवार या खानदान से नहीं हो सकता है। गुरमीत ने 2007 में जसमीत इंसां को अपनी उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की थी।

35 साल की हनीप्रीत को डेरा प्रमुख ने गोद लिया था और वह ब्रह्मचारी हैं। हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम की सभी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हनीप्रीत का पलड़ा इसलिए भी भारी माना जा रहा है क्योंकि वह जेल जाते वक्त भी गुरमीत राम रहीम के साथ थीं और उनका सामान लेकर उनके साथ चल रही थीं। 

Post a Comment

और नया पुराने