अपनी गलती कभी नहीं मानने वाली
इस तरह की लड़कियां बहुत ज्यादा डोमिनेटिंग होती हैं और अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझती। खाने की जगह से लेकर पिक्चर कौन सी देखनी है, ये आप दोनों में वही डिसाइड करती हैं। इस कारण इनका रिलेशनशिप ज्यादा दिन टिक नहीं पाता। ये अपनी गलती कभी नहीं मानती।
आप पर डिपेंड रहने वाली
ऐसी लड़कियां हर चीज के लिए आप पर ही डिपेंड होती हैं। ये कोई भी फैसला अपने आप नहीं ले पाती। सबसे खराब स्थिती तो तब पैदा होती है जब आप इनकी मदद करना बंद कर देते हैं। तब इनकी एक ही शिकायत होती है कि आप इनसे अब प्यार नहीं करते और आपका इंटरेस्ट खत्म हो गया है।
सबकी प्यारी
अगर आप ऐसी लड़की को डेट कर रहे हैं जो कॉलोनी या स्कूल या कॉलेज में बहुत फेमस है और आप उसे डेट करके खुश हो रहे हैं तो आपकी खुशी कुछ ही दिनों की है। ये लड़की केवल आपके दोस्त को पटाने के लिए आपका यूज़ कर रही है।
शिकायतों का पिटारा
इनको आपसे नफरत करना बहुत अच्छा लगता है। इन लड़कियों को हमेशा आपमें कमी निकालने का एक मौका चाहिए होता है। इनको आपके हर काम में गलती दिखती है और ये आपको कभी भी एप्रीसिएट नहीं कर पाएंगी। इनके साथ रहने से आप अपना आत्मविश्वसा खो देंगे और ये हमेशा आपके सेल्फ-रेस्पेक्ट को चोट पहुंचाएंगी।
मिस जेलस
ये शुरू में आपसे बहुत प्यार करेंगी। लेकिन धीर-धीरे आपको आपके सारे दोस्तों से अलग कर देंगी। इनको आपके बेस्ट फ्रैंड से भी जलन होगी। इनसे आपको प्यार तो बहुत सारा मिलेगा लेकिन ये आपके स्पेस को खत्म कर देंगी। अगर आपने इनके मैसेज और कॉल भूलकर भी रिजेक्ट किए तो इनके प्यार को नफरत में बदलने में थोड़ी भी देर नहीं लगेगी।

एक टिप्पणी भेजें