अपनी सांसों को रोके : एक लंबी सांस लें और उसे कुछ सेकेंड के लिये रोक कर रखें। जानकारों के मुताबिक जब फेफड़ों में जमा कार्बन डाइऑक्साइड भर जाएगा और डायफ्राम उसे निकालेगा तो हिचकी आना खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी।
चीनी: हिचकी आने पर तुरंत एक चम्मच चीनी का सेवन करें। इससे थोड़ी देर में ही हिचकी आना बंद हो जाएगी। घोल में चुटकी भर नमक भी मिला दे और इस पानी को थोड़ा-थोड़ा और धीरे-धीरे पीए। सीप कर पीने से हिचकी थोड़ी देर मे बंद हो जाती है।
नींबू और शहद : हिचकी आने पर एक चम्मच नींबू का ताजा रस निकालें। अब इसमें एक चम्मच शहद डालें। दोनों को मिलाएं और चाट लें। इससे से हिचकी बंद हो जाएगी।
धीरे-धीरे खाएं : कई बार तेज-तेज खाना खाने से भी हिचकी आने लगती है। खाना धीरे-धीरे चबा-चबा कर खाएं हिचकी आनी बंद हो जाती है। जल्दी खाना खाने और खाने के दौरान बेहद तीखा चीज खा लेने से हिचकी आने लगती है।
चॉकलेट पाउडर : जब भी हिचकी की समस्या से परेशान हो तो तुरंत चॉकलेट पाउडर की एक चम्मच खा लें। इसे खाने से थोड़ी देर में हिचकी ठीक हो जाएगी।
नमक पानी : थोड़े से नमक को पानी में मिलाकर एक या दो घूंट पीएं। इससे हिचकी की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।
काली मिर्च : तीन काली मिर्च थोडी सी चीनी या मिश्री का एक टुकडा मुंह में रखकर चबायें, और उसका रस चूंसते रहे, चाहे तो एक घूंट पानी पी सकते है, इससे तुरंद हिचकी बन्द हो जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें