अगर आपके पार्टनर का नाम 'म' अक्षर से होता है तो आप बहुत लकी है। 'म' अक्षर से शुरु होने वाले नाम के लोग ना केवल दिखने में आकर्षक होते हैं बल्कि वे दिल से भी उतने ही खूबसूरत होते हैं। इस अक्षर के लोग अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं का पूरा खयाल रखते हैं। ऐसे लोग बेहद भरोसेमंद और वादों के पक्के होते हैं। ये कभी अपने पार्टनर से धोखा नहीं करते और ना ही बुरे वक्त में उनका साथ छोड़ते हैं। इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं।
इन लोगों के जीवन में रोमांस की कभी कमी नहीं होती। ये रोमांटिक किस्म के होते है। इन लोगों में अपने पार्टनर के दिल की बात समझने की भी क्षमता होती है। ये खुद तकलीफ उठा लेंगे, लेकिन आपके जीवन में कभी दर्द को आने का मौका नहीं देंगे। ये लोग एक खूबसूरत जीवनसाथी होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें