सोहा ने ग्रे टी शर्ट के साथ ब्लू रिंपड पैन्ट पहनी थी और ऊपर से येलो श्रग वियर किया हुआ था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।
अपनी आउटफिट के साथ चप्पल वियर की हुई थी। अपनी लुक को पूरा करते हुए उन्होंने ब्लैक पर्स कैरी किया हुआ था। करीना की तरह सोहा का प्रैग्नेंसी स्टाइल भी काफी स्टाइलिश हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान सोहा काफी निखरी सी नजर आ रही हैं। उनकी खुशी और चेहरे पर आया निखार तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
सोहा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ लेखन में ही अपना हाथ आज़मा रही हैं। इस बारे में बताते हुए सोहा ने कहा, "मेरी पहली किताब, 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस', दिसंबर 2017 लॉन्च हो रही है!
आपको बता दें कि पिछले साल करीना कपूर खान ने अपने प्रैग्नेंसी पीरियड में सभी को अपना दीवाना बनाया था और इस साल इनकी ननद सोहा अली खान बेबी बंप फ्लोट करती दिखाई दे रही है।






एक टिप्पणी भेजें